भारत में रामायण पर आधारित जारी डाक टिकिट, विशेष आवरण और प्रथम आवरण

 भारत में रामायण पर आधारित जारी डाक टिकिट, विशेष आवरण और प्रथम आवरण 

डाक टिकिट

1. 26 जनवरी 1950 को भारत के स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक  समृद्धि को दर्शाने के लिए साढ़े तीन आने का डाक टिकिट जारी किया गया था जिसमें रामायण की चैपाइयों का अंकन है। 

2. 1 अक्टुबर 1952 को अवधी रामायण के रचयिता तुलसीदास पर एक आने का डाक टिकिट जारी किया गया था। 

3. 5 अप्रैल 1966 को 15 पैसे का डाक टिकिट कम्ब रामायणम के रचयिता 12वी शताब्दी के कवि कम्बर पर जारी किया गया था। 

4. 14 अक्टुबर 1970 को संस्कृत भाषा में रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मिकी पर 20 पैसे डाक टिकिट जारी किया गया था। 

5. 15 अप्रैल 1974 को 2 रूपये का डाक टिकिट रावण के दशानन अवतार का डाक टिकिट जारी किया गया था। 

6. वर्ष 1991 में कमला देवी चटोपाध्याय द्वारा रामायण पर आधारित रावण के कठपुतली पर 6रू. 50 पैसे का टिकिट जारी किया गया था। 

7. 15 अक्टुबर 2000 को मधुबनी-मिथला चित्रकला में 3 रू. का डाक टिकिट बाली और सुग्रीव का आपस में यृद्ध करते हुए दर्शाया गया है। 

छायाचित्र क्रमांक-10

8. दिनांक 26.10.2019 को आयोध्या में दीपोत्सव पर 5 रू. का डाक टिकिट जारी किया गया था।

9. वर्ष 2019 में ही राम सीता विवाह पर 5 रू. का डाक टिकिट जारी किया गया था। 

10. दिनांक 05.08.2020 को राम मंदिर पर 5 रू. का डाक टिकिट जारी किया गया था।   

छायाचित्र क्रमांक-9

11. वाल्मिकी रामायण का फारसी नस्तलिक लिपि में अनुवाद श्री सुमेर चंद्र द्वारा किया गया था और उक्त फारसी की पाण्डुलिपि में सन् 1715 में मुगल शासक फर्रूखसियार के शासन काल में रामायण के पात्रों पर चित्रांकन किया गया था। उक्त फारसी की पाण्डुलिपि रामपुर रजा लाइब्रेरी में उपलब्ध है उक्त पाण्डुलिपि में दर्शित चित्रांकन जिसमें राम, लक्ष्मण और जटायु को एकसाथ दर्शाया गया है पर दिनांक 19.06.2009 को डाक टिकिट 5 रू. का जारी किया गया था। 

12. 27 जुलाई 2009 को जयदेव द्वारा रचित गीत गोविंद पुस्तक पर राम द्वारा रावण का वध दर्शाते हुए 5 रू. का डाक टिकिट जारी किया गया था। 

13. 27 जुलाई 2009 को जयदेव द्वारा रचित गीत गोविंद पुस्तक पर आधारित पशुराम द्वारा छत्रियों के वध को दर्शाते हुए 5 रू. का डाक टिकिट जारी किया गया था। 

14. दिनांक 27.04.2017 को तेलुगु भाषा की प्रसिद्ध कावयित्री अतुकुरी मोल्ला द्वारा रामायण की काव्य के रूप में रचना की गई थी। कवियित्री अतुकुरी मोल्ला का चित्र दर्शित करते हुए 5 रू. का डाक टिकिट जारी किया गया था।

15. रावणहत्था वाद्य यंत्र की संरचना भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए रावण द्वारा अपने एक शीश, एक पैर की अस्थी और एक स्नायु (नस) से की गई थी अपने शीश के केसों से गज में तार लगाये गये थे। राजस्थान के खानाबदोश अपने लोक देवता पाबुजी की फड़  की पुजा में केवल रावणहत्था का प्रयोग कर गीत गाते है। दिनांक 25 जुन 2020 को 5 रू. का डाक टिकिट जारी किया गया था।

छायाचित्र क्रमांक-8

16. 22 सितंबर 2017 को 5 रू. का डाक टिकिट रामायण के प्रमुख प्रसंगों जिसमें राम सीता स्वंयर, राम वनवास, राम केवट संवाद, भरत मिलाप, सबरी के झुठे बेर खाना, हनुमान जी द्वारा सीता जी से भेट, लंका जाने के लिए समुद्र पर सेतु का निर्माण, हनुमान जी का संजीवनी बुटी का लाना, राम रावण युद्ध पर 10 डाक टिकिट जारी किये गये थे। 

17. दिनांक 22.09.2017 को भी राम के राज अभिषेक पर 15 रू. का डाक टिकिट जारी किया गया था।

छायाचित्र क्रमांक-6 और 7

18. वर्ष 2024 में राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण पर भगवान श्री गणेश हनुमान जी, जटायु, सबरी से राम की मुलाकात और राम सीता लक्ष्मण द्वारा केवट से संवाद पर 5 रू. का डाक टिकिट जारी किया गया था। 

छायाचित्र क्रमांक-5

विशेष आवरण

19. दिनांक 18.10.2017 को आयोध्या में आयोजित दिव्य दीपोत्सव पर विशेष आवरण डाक विभाग द्वारा जारी किया गया था। 

20. दिनांक 16.10.2018 को केवट निषादराज गुहा श्री राम सीता जी एवं लक्ष्मण जी की श्रंवेरपुर में गंगा नदी पार कराते हुए चित्रण सहित विशेष अवारण जारी किया गया था। 

21. दिनांक 29.12.2018 को तुलसी उपवन मोती झील कानपुर के चित्रण सहित विशेष आवरण जारी किया गया था।

छायाचित्र क्रमांक-4

22. दिनांक 05.01.2019 को राम की पैड़ी आयोध्या के चित्रण सहित विशेष आवरण जारी किया गया था। 

23. दिनांक 05.08.2020 को रामायण विश्व महाकोश के चित्रण सहित विशेष आवरण जारी किया गया था। 

24. दिनांक 13.11.2020 को श्रीरामलला मंदिर टेंट पर विराजित की चित्रण सहित विशेष अवारण जारी किया गया था। 

छायाचित्र क्रमांक-3

25. दिनांक 13.11.2020 को राम की पैड़ी आयोध्या पर दीपों के प्रज्जवलन के चित्रण सहित विशेष आवरण जारी किया गया था। 

26. दिनांक 03.11.2021 को भी राम की पैड़ी आयोध्या पर दीपों के प्रज्जवलन के चित्रण सहित विशेष आवरण जारी किया गया था।

27. दिनांक 23.10.2022 को भी राम की पैड़ी आयोध्या पर दीपों के प्रज्जवलन के चित्रण सहित विशेष आवरण जारी किया गया था।

छायाचित्र क्रमांक-2

प्रथम दिवस आवरण

28. वर्ष 2024 में रामजन्म भूमि मंदिर के निर्माण पर प्रथम दिवस आवरण जिसमें भव्य मंदिर का चित्रण किया गया था को जारी किया गया था। 

छायाचित्र क्रमांक-1

















टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रूपनाथ-सम्राट अशोक का शिलालेख

:ःः तिगवां (पूर्व गुप्तकालीन विष्णु मंदिर)ःःःVISHNU MANDIR कटनी पूर्व जिला जबलपुर (म0प्र0)

मंदसौर में यशोधर्मन का विजय [ Yashodharman's Victory Pillar in Mandsaur]