संदेश

अगस्त, 2015 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विष्णु चतुष्टिका उज्जैन मध्यप्रदेश

चित्र
विष्णु चतुष्टिका उज्जैन मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश के धार्मिक नगर उज्जैन में गढ़काणिका मंदिर के पास विष्णु चतुष्टिका की प्रतिमा स्थित है जिसका निर्माण 9वीं तथा 10वीं शताब्दी में किया गया था। वर्तमान में उपरोक्त मूर्ति शिल्प को पत्थरों से निर्मित आयताकार कक्ष  में रखा गया है जिसके चारों दीवालों पर जालीदार दरवाजे लगाये गये हैं, जिससे मूर्ति की चारों स्वरूपों को देखा जा सकता है। जहाॅं मूर्ति रखी हुयी है वह स्थान मूल मंदिर नहीं है। परिसर में किसी मंदिर के खण्डित अवशेष इधर उधर जमीन में गढ़ी हुई अवस्था में स्थित हैं। पास ही लकड़ी की छत का पुराना मंदिर भी स्थित हैं। आयताकार कक्ष में विष्णु के चार स्वरूपों को प्रदर्शित करने वाली पुरातत्वीय दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रतिमा स्थापित है जो 93 से.मी. चैड़ी तथा 96 से.मी. ऊंची है। इस प्रतिमा में चारों ओर विष्णु के अवतारों के चार स्वरूपों सहित मुख आलेखित हैं इसलिए इसे विष्णु चतुष्टिका की संज्ञा दी गई है।  विष्णु की ये चारेां मूर्तियां किर्रीट मुकुट, श्रीवत्स, कुंडल, मयूर, कटकवलय तथा यज्ञोपवीत से अलंकृत एवं पदमासन में ह