संदेश

मई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं
चित्र
  भरहुत स्तूप भरहुत मध्यप्रदेश के सतना जिले में सतना रेलवे स्टेशन से 11 किलोमीटर दूर दक्षिण में स्थित है। भरहुत में शुगकालीन ईसा पूर्व द्वितीय शताब्दी में निर्मित भव्य बौद्ध स्तूप विद्यमान था जिसके चारों ओर वेदिका एवं तोरणद्वार थे। वर्तमान में बौद्ध स्तूप के टूटे हुये हिस्से भरहुत में जगह-जगह खुदाई में प्राप्त होते हैं। मौके पर कोई बौद्ध स्तूप उपलब्ध नहीं है केवल कुछ अवशेष विद्यमान हैं। देखने पर लगभग 50 से 75 फीट उंचाई का बौद्ध स्तूप निर्मित होगा यह अनुमान लगाया जा सकता है। भरहुत के कला अवशेष, स्तूप में प्रयुक्त विभिन्न शिल्प/वास्तुखण्ड का सर्वाधिक संग्रह कलकत्ता के इण्डियन म्यूजियम में किया गया है। इसके अलावा इलाहाबाद के नगर निगम संग्रहालय, सतना स्थित रामवन संग्रहालय और राष्ट्रीय संग्रहालय दिल्ली में भरहुत में निर्मित स्तूप के खण्डहर तथा अवशेष उपलब्ध हैं और वर्तमान प्रदर्शित हैं। विशिष्ट लक्षण- कलकत्ता के इण्डियन म्यूजियम में उपलब्ध और प्राप्त खण्डहर एवं अवशेषों से यह स्पष्ट है कि छैनी तथा हथोड़ी का उपयोग कर अत्यंत बारीक एवं उत्कर्ष चित्रांकन प्रस्तर पर किया गया है। भरहुत के प्र