बाली (इंण्डोनेशिया) केचक और अग्नि नृत्य
बाली (इंण्डोनेशिया) केचक और अग्नि नृत्य
इण्डोनेशिया जो कि वर्तमान में मुस्लिम बहुल देश है परंतु आज भी हिंदु संस्कृति और सनातक के प्रभाव है। केचक बाली (इण्डोनेशिया) का सबसे अद्भुत नृत्य है जो कि बिना कोई साज-सामान और संवाद के किया जाता है। इसके उत्पत्ति एक प्राचीन अनुष्ठान मृत संध्याग या समाधि नृत्य से हुई है। जिसमें एक व्यक्ति समाधि की अवस्थाओं में देवताओं या पुर्वजों के साथ नृत्य करता है। रामकथा पर आधारित कावी भाषा जो जावा की प्राचीन भाषा है, ग्रंथ ‘‘रामायण ककविन‘‘ (काव्य) उपलब्ध है। जिस पर आधारित रामकथा के विभिन्न प्रसंगों, जैसे राम-सीता और स्वर्ण मृग, सीता हरण और रावण जटायु युद्ध तथा हनुमान द्वारा लंका दहन जैसे प्रसंगों पर नृत्य-नाट्य किये जाते है। केचक नृत्य में संवादों का आभार रहता है विभिन्न प्रकार की वेशभुषा, मुखुटों से सज्जित पात्रों द्वारा अपनी भाव भंगिमा और अपने एक्शन से नृत्य संचालित किये जाते है। बाली यात्रा के दौरान सीता हरण जटायु से युद्ध और लंका दहन के प्रसंग पर केचक नृत्य खुले आसमान के नीचे देखा गया था जिसके फोटोग्राफ्स प्रदर्शित किये गये है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें