संदेश

जनवरी, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कावड़िया पहाड़, देवास मध्यप्रदेश

चित्र
मध्यप्रदेश के देवास जिले में बागली से लगभग 55 कि-मी- की दूरी पर उदयनगर गांव के पास कावड़िया पहाड़ स्थित है। देवास जिले से लगभग 110 कि-मी- और इंदौर जिले से लगभग 100 कि-मी दूरी पर है। उक्त पहाड़ी स्थान जमीन लगभग 50 फीट ऊंचाई पर लगभग3 कि-मी- क्षेत्र में अलग-अलग पहाड़ियों के समूह के रूप में स्थित है। उक्त पहाड़ी समूह में पत्थरों की चट्टाने खड़ी अवस्था में हैं, जिनकी उंचाई जमीन से 8 फीट से लगाकर 20 फीट तक है। पत्थरों की चट्टाने चतुर्भुज, पंचभुज, षष्टभुज, अष्टभुज आकारों में हैं। इन पत्थरों की चट्टानों की विशेषता यह है कि अलग-अलग चट्टानों को बजाने पर अलग-अलग आवाज आती है। उक्त चट्टाने मिट्टी एवं विभिन्न प्रकार के खनिज लोह, अयस्क से मिलकर बनी हुई हैं। वैज्ञानिक मान्यताओं के अनुसार किसी भौगोलिक घटना के परिणामस्परूप उपरोक्त चट्टानों का निर्माण पृथ्वी के गर्भ से हुआ है। पत्थरों के समूह को वंडर आॅफ नेचर भी कहा जाता है। पत्थर समूह को देखने के लिए उन्हीं पत्थरों का उपयोग कर सीढ़ीनुमा रास्ता बनाया गया है। स्थानीय लोक मान्यताओं के अनुसार अज्ञातवास के दौरान महाभारतकाल में भीम ने एक बार नर्मदा नदी से शादी क