संदेश

अप्रैल, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दशावतार मंदिर देवगढ़, ललितपुर उत्तर प्रदेश

चित्र
                                 दशावतार मंदिर देवगढ़,  ललितपुर   उत्तर प्रदेश                                  देवगढ़ उत्तर प्रदेश के ललितपुर जनपद में बेतवा नदी के तट पर स्थित है। यह ललितपुर मुख्यालय से  33  किमी .  ग्वालियर से  235  किमी .  तथा झांसी से  125  किमी .  की दूरी पर स्थित है। देवगढ़ से निकटतम रेलवे स्टेशन जाखलौन  12  किमी की दूरी पर हैं। देवगढ़ उत्तर भारत से दक्कन के मार्ग में एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र के रूप में स्थापित था। देवगढ़ प्राचीन सभ्यता के केंद्र मध्यप्रदेश के पवाया जो वर्तमान में ग्वालियर के पास स्थित है। मध्यप्रदेश के सागर जिले के पास स्थित एरण ,  भिलसा वर्तमान में विदिशा ,  उदयगिरी ,  सांची ,  उज्जैन तथा उत्तर प्रदेश के वर्तमान राज्य प्रयाग ,  वाराणसी और पाटलिपुत्र प्राचीन मार्गों से जुड़ा हुआ था और सभ्यता का महत्वपूर्ण केंद्र था। मूलरूप से मंदिर पर विष्णु के दशावतारों का अंकन था ,  इसलिए इसे दशावतार मंदिर कहा जाता है।          दशावतार मंदिर गुप्तकालीन कला का पंचायत श्रेणी में निर्मित  मंदिरों में सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है। यह लाल बलुए पत्थर से एक चैकोर आकार की उंची