चैमुख नाथ मंदिर, पन्ना, मध्यप्रदेश






I



 चैमुख नाथ मंदिर, पन्ना, मध्यप्रदेश (ब्भ्।न्डन्ज्ञभ्।छ।ज्भ्म्  ज्म्डच्स्म्)
चैमुख नाथ वर्तमान में पन्ना जिले की पवई तहसील के ग्राम नचना-कुठार में स्थित हैं जहां सड़क मार्ग से सतना होते हुये नौगांव तथा ग्राम सलैया होकर तथा जबलपुर से मैहर और नौगांव होते हुये सलैया होकर पहुंचा जा सकता है।

इतिहास- अभिलेखीय साक्ष्यों के अभाव में चैमुख नाथ मंदिर का निर्माणकाल, कला और स्थापत्य शैली के आधार पर उत्तर गुप्त कालीन लगभग सातवीं सदी ई. का प्रतीत होता है।
स्थापत्यकला- चैमुख नाथ मंदिर के गर्भगृह में एक चतुर्मुख शिवलिंग प्रतिष्ठित है, चतुर्मुख में विषपान के समय का रौद्र रूप का, दूसरा अर्द्धनारीश्वर रूप, तीसरा तपस्वी रूप और चैथा विवाह के समय श्रंृगार रूप को दर्शित करता है। शिवलिंग की उंचाई लगभग 5 फीट है और लगभग एक मीटर वर्गाकार है, जो कि एक ही प्रस्तर से बना हुआ है। वर्गाकार गर्भगृह, आच्छादित प्रदक्षिणा पथ, जालीदार खिडकी एवं अलंकृत प्रवेशद्वार युक्त है, जोकि विशेष उल्लेखनीय है। स्थापत्य खंडों एवं प्रतिमाओं पर जटिल अलंकरण गुप्तकाल की कला की विशिष्टता है जो यहां पर विशेष रूचिकर है।
विशिष्ट लक्षण- इस मंदिर का आच्छादित प्रदक्षिणा पथ मंदिर स्थापत्य के क्रमिक विकास को दर्शाता है। यहां प्रदर्शित प्रतिमायें शेषशाई विष्णु, वराह, नृसिंह, वामन, त्रिविक्रम आदि के अतिरिक्त कृष्ण लीलाओं के दृश्य वैष्णव प्रतिमाओं के प्रस्फुटन का प्रतिनिधित्व करती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रूपनाथ-सम्राट अशोक का शिलालेख

:ःः तिगवां (पूर्व गुप्तकालीन विष्णु मंदिर)ःःःVISHNU MANDIR कटनी पूर्व जिला जबलपुर (म0प्र0)

दशावतार मंदिर देवगढ़, ललितपुर उत्तर प्रदेश