संदेश

तितली संग्रहालय एवं संरक्षण केन्द्र एवं मछली घर ग्राम गोपालपुर जिला रायसेन म.प्र.)

चित्र
तितली संग्रहालय एवं संरक्षण केन्द्र एवं मछली घर ग्राम गोपालपुर जिला रायसेन म.प्र.) जिला रायसेन के ग्राम गोपालपुर के तितली संग्रहालय एवं संरक्षण केन्द्र स्थित है। केन्द्र में तितलियों के जीवन की जानकारी विभिन्न प्रकार की तितलियों के छायाचित्र और तितलियों के जीवन चक्र की रोचक जानकारी प्रदर्शित की गई है और तितलियों के रहवास और संरक्षण के लिए संरचना निर्मित की गई है जिनमें तितलियाँ निवास करती है।   

घुघुवा जीवाश्म संग्रहालय जिला डिंडौरी म.प्र.)

चित्र
 घुघुवा जीवाश्म संग्रहालय जिला डिंडौरी म.प्र.) हजारों लाखों साल पूर्व पाये जाने वाले जीव जन्तु और पेड़-पौधे के अंश या अवशेष जो कि सड़न होने से बच गये और पत्थरों खनिजों तथा पेड़ो के तनों में सुरक्षित रह गये उन्हें जीवाश्म कहा जाता है। घुघुवा जीवाश्म संग्रहालय में सभी प्रकार के जीवाश्म और जीवाश्मों पर अध्ययन के लिए सामग्री उपलब्ध है। प्राइवेट व्यक्ति जो अपने घरों में जीवाश्म सुरक्षित व संरक्षित रखते है उन्हें यदि उन जीवाश्मों को नही रखना हो तो घुघुवा जीवाश्म संग्रहालय में जमा कराया जाना चाहिए।